पहलगाम हमले के खिलाफ भिवंडी में शिवसेना का जोरदार प्रदर्शन
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Apr 25, 2025
- 248 views
पाकिस्तान तथा आतंकवाद के खिलाफ जोरदार नारेबाजी
शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
भिवंडी। पहलगाम (कश्मीर) में हुए कायराना आतंकी हमले के खिलाफ पूरे देश में रोष का माहौल है। इस पृष्ठभूमि में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के भिवंडी शहर पदाधिकारियों द्वारा छत्रपती शिवाजी महाराज चौक पर जोरदार निषेध आंदोलन आयोजित किया गया। वही पर आन्दोलन के आलावा हमले में शहीद हुए नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और पाकिस्तान तथा आतंकवाद के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाप्रमुख मनोज गगे, लोकसभा समन्वयक हनुमान पाटील, महानगर प्रमुख अरुण पाटील, जिल्हा सचिव राजाभाऊ पुण्यार्थी और जिल्हा संघटिका वैशाली ताई मेस्त्री ने की। विरोध प्रदर्शन में शिवसेना के विविध विभागों के पदाधिकारी कविता भगत, फशी पाटील, राजेंद्र काबाडी, वैभव तूप साखरे, गणेश मोरे, प्रशांत वसानी, मयूर कदम, प्रताप शिंदे, केदार सिंगासने, अजय तेजे, मुजम्मिल खान, शफिक अन्सारी, शंकर खामकर, नितीन काठवले, मनीष गिरी, शांताराम जाधव, विजय गायकवाड, कुमार श्रीराम, ललित राऊत, मीरा भानुशाली, वर्षा पाटील, नोसोबा अन्सारी, सुनीता तरे, रचना चौधरी, नितीन म्हात्रे, भाई वनगे, भाऊ काठवले, वसंत पुजारी और राजू पातकर समेत बड़ी संख्या में शिवसैनिक और भिवंडीवासी नागरिक उपस्थित थे। शिव सैनिकों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि देशवासी अब आतंकवाद और पाकिस्तान के षड्यंत्रों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। आयोजन के अंत में सभी शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।


रिपोर्टर