भिवंडी में अनधिकृत होर्डिंग-बैनर्स पर मनपा की बड़ी कार्रवाई !
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Apr 26, 2025
- 272 views
तीन दिन की विशेष मुहिम में सैकड़ों पोस्टर, झंडे और बैनर हटाए गए
भिवंडी। भिवंडी-निज़ामपुर शहर महानगरपालिका प्रशासन ने शहर की सुंदरता बिगाड़ने वाले अनधिकृत होर्डिंग, बैनर और पोस्टरों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया है। आयुक्त तथा प्रशासक अनमोल सागर के स्पष्ट आदेश के तहत यह कार्रवाई तेज़ी से शुरू कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अतिक्रमण विभाग के उपआयुक्त विक्रम दराड़े के मार्गदर्शन में 23 अप्रैल से 25 अप्रैल तक विशेष मुहिम चलाई गई। इस दौरान प्रभाग समिति क्रमांक 1 से 5 के अंतर्गत कुल 271 बैनर्स, 217 पोस्टर्स और 357 विभिन्न प्रकार के झंडे हटाकर जब्त किए गए। यह सारा सामान कोंनवाडा में जमा किया गया है। मनपा आयुक्त अनमोल सागर ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि आगे किसी ने शहर में बिना अनुमति कोई भी बैनर, पोस्टर या झंडा लगाया तो उसके खिलाफ Maharashtra Prevention of Defacement of Property Act, 1991 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस विशेष अभियान को सभी प्रभाग अधिकारियों एवं बिट निरीक्षकों ने मिलकर सफलतापूर्वक अंजाम दिया। मनपा प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे शहर की सुंदरता बनाए रखने में सहयोग करें और भविष्य में अनधिकृत विज्ञापन सामग्रियाँ न लगाएँ।


रिपोर्टर