पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संभागीय स्तर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ


रोहतास ।पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सासाराम में संभागीय स्तर की खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया l


पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सासाराम में दिनांक 28 अप्रैल 2025 को 54 वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन संभागीय खेल प्रतियोगिता 2025- 26 के एथलेटिक्स, रोप स्किपिंग एवं योग खेलों हेतु आगामी तीन दिनों तक चलने वाली खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोहतास जिले के जिलाधिकारी-सह-केंद्रीय विद्यालय सासाराम प्रबंधन समिति की अध्यक्षा श्रीमती उदिता सिंह, विशिष्ट अतिथि श्री विजय कुमार पांडे, उप विकास आयुक्त रोहतास-सह-केंद्रीय विद्यालय सासाराम प्रबंध समिति के नामित अध्यक्ष एवं इस आयोजन के पर्यवेक्षक डॉ जयकुमार झा रहे।  अतिथियों के आगमन पर विद्यालय के छात्रों द्वारा अतिथियों को तिलक लगाकर, पुष्प गुच्छ भेंट किया गया एवं विद्यालय के प्राचार्य द्वारा अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया। विद्यालय के प्राचार्य ने स्वागत कथन कहते हुए जिलाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा की उनके सहयोग से विद्यालय दिन प्रतिदिन नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है एवं आने वाले समय में इसे बनाए रखने के लिए विद्यालय द्वारा सदैव प्रयास किया जाएगा। मुख्य अतिथि एवं जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने अपने विद्यार्थी जीवन को याद करते हुए प्रतियोगी छात्रों को नसीहत दिया कि यदि 1600 मी जैसी लंबी रेस जितना है तो अगल-बगल के प्रतियोगियों को नहीं देखना है बल्कि अपने लक्ष्य की ओर देखकर आगे बढ़ते रहना है,  यही जीत सुनिश्चित करने का तरीका है। विशिष्ट अतिथि एवं उप विकास आयुक्त श्री विजय कुमार पांडे ने अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को याद करते हुए बताया कि खेल में हार और जीत चलता रहता है लेकिन कोई भी हार अंतिम नहीं होता। यदि कोई प्रतियोगिता में हम नहीं जीत पाते हैं तो हमें अन्य प्रतियोगिता के लिए पूरे लगन के साथ प्रयत्न करना चाहिए और याद रखना चाहिए की मैच अभी बाकी है। डॉक्टर इंजीनियर नहीं बन पाए तो कोई बात नहीं। आगे पढ़े कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए तैयारी किया जा सकता है। राज्य स्तरीय प्रशासनिक सेवाओं की भी तैयारी किया जा सकता है। यदि हमारी तैयारी अच्छी रहेगी तो मंजिल हमें अवश्य मिलेगी। जीवन में कभी हार नहीं मानना है और हतोत्साहित नहीं होना है। आईआईटी पटना के प्राचार्य एवं इस कार्यक्रम के पर्यवेक्षक डॉ जयकुमार झा ने प्रतियोगियों को संबोधित करते हुए इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए अपना आभार व्यक्त किया।


प्रतियोगिता के शुभारंभ होने पर आज प्रथम प्रतियोगिता 1500 मीटर रेस U-19 लड़कों के लिए आयोजित की गई। स्वर्ण पदक विजेता केंद्रीय विद्यालय जमालपुर के प्रतियोगी मोनू कुमार, रजत पदक केवी पुर्णिया के यश देव एवं कांस्य पदक केवी पूर्णिया के आदित्य हंसदा को पदक क्रमशः जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह उप विकास आयुक्त श्री विजय कुमार पांडे एवं इस आयोजन के पर्यवेक्षक डॉक्टर जयकुमार झा ने प्रदान किया। अन्य कार्यक्रम आगामी तीन दिनों में आयोजित किए जाएंगे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट