डीएम ने महिला संवाद कार्यक्रम के तहत दीदियों को दी योजनाओं की जानकारी

जिला संवाददाता संदीप कुमार की रिपोर्ट 

कैमूर/भभुआं-- प्रखंड अंतर्गत कैथी पंचायत के पंछी गांव में आज एक विशेष महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी कैमूर ने भाग लिया और उपस्थित महिलाओं को बिहार सरकार द्वारा संचालित महिला केंद्रित और कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। डीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार सरकार लगातार महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए प्रयासरत है। सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से रोजगार, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, महिला उद्यमिता योजनाएं, शौचालय निर्माण सहायता, मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना आदि का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं और अपने परिवार व समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इन योजनाओं का लाभ तभी पूर्ण रूप से मिल सकता है जब इसकी जानकारी प्रत्येक महिला तक, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं तक पहुँचे। इसके लिए पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है ताकि हर महिला अपने अधिकार और अवसरों से परिचित हो सके। महिला संवाद कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं और उन्होंने खुले मन से अपनी बात रखी। कार्यक्रम के अंत में डीएम ने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे आगे आएं, योजनाओं से जुड़ें और अपने जीवन को बेहतर बनाएं।


रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट