
प्रेमी के साथ पत्नी ने ही मिलकर पति का किया हत्या ईंट भट्ठे के पास मिले अज्ञात शव का शिनाख्त के उपरांत मामले का हुआ उद्भेदन, मृतक के पत्नी समेत प्रेमी गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- May 12, 2025
- 609 views
कैमूर-- जिला के उरा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवढ़ी मौजा स्थित ईंट भट्ठे के पास विगत 26 मार्च को मिले अज्ञात शव का शिनाख्त के उपरांत हुआ मामले का उद्भेदन, प्रेमी के साथ पत्नी ने ही मिलकर पति का किया था हत्या। संदर्भ में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष विकास कुमार के द्वारा बताया गया, की दिनांक 26 मार्च 2025 को थाना क्षेत्र अंतर्गत केवढ़ी मौजा स्थित ईंट भट्ठे के पास खेत से एक अज्ञात शव पाया गया था। जिसके आलोक में कुदरा थाना कांड संख्या 142/25 दिनांक- 26. 03. 2025 धारा- 103 (1)/223 भारतीय न्याय संहिता दर्ज करते हुए, उक्त अज्ञात शव की फोटो का पहचान प्रकाश उरांव उम्र करीब 25 वर्ष पिता मंगा उरांव ग्राम- बार्री नवा टोली, थाना- पूसो, जिला - गुमला(झारखंड) के रूप में किया गया। आगे अनुसंधान के क्रम में पाया गया कि मृतक अपनी पत्नी के साथ अपने गांव के लड़का मोसिम अंसारी उम्र करीब 26 वर्ष पिता नेसार अंसारी के साथ ईंट भट्ठा पर काम करने के लिए दुर्गावती, जेवरी तथा केवढ़ी आया हुआ था। इस दौरान मृतक की पत्नी तथा मोसिम के बीच प्रेम प्रसंग हो गया, उस दौरान मृतक प्रेम प्रसंग में रोड़ा बन रहा था, तब मृतक की पत्नी तथा मोसिम अंसारी मिलकर हत्या कर दिए। इस घटना में दोनों आरोपी मृतक की पत्नी तथा मोसिम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों ने मृतक का हत्या गला दबाकर करने की बात को स्वीकार किया है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को स्वास्थ्य जांच के उपरांत न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
रिपोर्टर