
श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारी जोरों पर
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- May 17, 2025
- 69 views
संवाददाता सुचित पाण्डेय की रिपोर्ट
रामपुर (कैमूर)-- रामपुर प्रखंड अंतर्गत बसिनी गांव मैं होने वाले श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के तैयारी जोरों पर है भारत के महान मनीषी संत परम पूज्य श्री त्रिडंडी स्वामी जी महाराज के शिष्य लक्ष्मी प्रपन्न जियर स्वामी महाराज के सानिध्य मे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन दिनांक 20 5.2025 से प्रारंभ होना सुनिश्चित किया गया है। जिसका संपूर्ण तैयारी संदीप कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह पैक्स अध्यक्ष जलालपुर के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।पंचायत की जनता तन मन से लगी हुई है। श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ कथा 20, 5, 2025 दिन मंगलवार से प्रारंभ होगा, कलश शोभा यात्रा 22,5, 2025 दिन गुरुवार को प्रातः सुबह 7:00 बजे से प्रारंभ होगा, कलश यात्रा में लगभग दस हजार श्रद्धालु शामिल होंगे।
26,5,2025 को धर्म सम्मेलन के साथ-साथ ग्यारह हजार शंखनाद एक साथ होगा जो व्यक्ति शंख बजाएंगे वह अपना शंख अपने घर ले जाएंगे। 27,5,2025 को भजन संध्या के साथ-साथ श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संदीप कुमार सिंह ने बताया कि यज्ञ में 100 कार्यकर्ता लगाए जाएंगे जो सबका ख्याल रखेंगे। मौके पर अनिल सिंह, विजय बहादुर सिंह, कुंवर प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह, राजनाथ सिंह पूर्व पैक्स अध्यक्ष जलालपुर, समाज सेवी सुगुन सिंह, पिंटू सिंह, पिंटू यादव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता यज्ञशाला एवं पांडाल की तैयारी में लगे हुए थे।
रिपोर्टर