प्रधानमंत्री आगमन को लेकर बैठक
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 17, 2025
- 61 views
रोहतास ।जिलाधिकारी उदिता सिंह की अध्यक्षता में श्री नरेंद्र मोदी माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार का दिनांक 30.5.25 को रोहतास जिला अंतर्गत बिक्रमगंज प्रखंड के मुरैना पंचायत दुर्गाडीह गांव के निकट में प्रस्तावित कार्यक्रम के तैयारी को लेकर बैठक आयोजन की गई। उक्त बैठक में अधिकारियों की आवासन भोजन व्यवस्था,कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग,मंच निर्माण,हेलीपैड निर्माण,सोशल मीडिया निगरानी, विधि व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर मेडिकल सुविधा,सरक मरम्मत, वाहन प्रबंधन,साफ सफाई इत्यादि विषय पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा जरूरी दिशा निर्देश दिया गया। सभी पदाधिकारी को कार्य आवंटन किया गया एवं निर्देशित सभी कार्यों को ससमय पूरा करने का निर्देश दिया गया।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त,अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी बिक्रमगंज एवं डेहरी, बंदोबस्त पदाधिकारी,जिला परिवहन पदाधिकारी, इत्यादि मौजूद थे।


रिपोर्टर