40 हजार रुपए घूस लेते दो दरोगा को विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथो पकड़ किया गिरफ्तार

संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट 

भभुआं(कैमूर)-- अनुमंडल के भगवानपुर थाना परिसर में 40 हजार रुपए घूस लेते दो दरोगा को विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथो पकड़ा है। गिरफ्तार दरोगा भगवानपुर थाना में पद स्थापित लकी आनंद व राशीद कमल बताया गया है। विजिलेंस टीम के हवाले द्वारा बताया गया कि भगवानपुर थाना कांड संख्या 128/25 मामले में दोनों दरोगा द्वारा पैसे की मांग की गई थी।


उस मामले में थाना क्षेत्र के परमालपुर गांव निवासी प्रिंस सिंह की गिरफ्तारी नहीं करने एवं उनके घर पर पुलिस नहीं भेजने को लेकर 40 हजार रुपए का दोनों दरोगा द्वारा डिमांड किया गया था। वही विजिलेंस की टीम में दो डीएसपी एवं अन्य अधिकारी के साथ एसआई रमनिकांत द्वारा इस मामले का सत्यापन किया गया और दोनों दरोगा को रंगे हाथों पकड़ लिया गया है। जहां विजिलेंस की टीम द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट