मथुरापुर कॉलोनी वार्ड नंबर 2 में बजरंग दल का गठन, नवीन दायित्वधारियों को दी गई शुभकामनाएं
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 07, 2026
- 1 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास। डालमियानगर के मथुरापुर कॉलोनी स्थित वार्ड नंबर 2 में विश्व हिंदू परिषद् के मार्गदर्शन में बजरंग दल की नई इकाई का गठन किया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद् एवं बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विहिप जिला मंत्री यश उपाध्याय, जिला सह मंत्री धर्मवीर सिंह, जिला सह संयोजक पहलवान विकास रावत, नगर संयोजक अमर सिन्हा सहित अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों, सामाजिक सहभागिता एवं युवाओं की भूमिका को लेकर उपस्थित कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इस दौरान बजरंग दल की नई इकाई में विभिन्न दायित्व संभालने वाले नवीन दायित्वधारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने सभी नवीन दायित्वधारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्ठा एवं अनुशासन के साथ करने की बात कही।कार्यकर्ताओं ने कहा कि नई इकाई के गठन से क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी तथा युवाओं को सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी नवीन दायित्वधारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं तथा बजरंगबली की कृपा सदैव सभी पर बनी रहने की कामना की गई।


रिपोर्टर