
जल जीवन हरियाली के तहत जल स्त्रो का कार्य तेज
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 04, 2025
- 40 views
रोहतास। जिले के डिहरी अनुमंडल पदाधिकारी ने बताए सिंचाई सृजन के क्षेत्र में डिहरी परिक्षेत्र की योजनाएं रफ्तार पर है।सतही जल से पेयजल आपूर्ति और नहर पुनर्स्थापन पर विशेष जोर
राज्य सरकार कृषि विकास, किसानों की समृद्धि और सतत जल प्रबंधन को लेकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य से जल संसाधन विभाग के माध्यम से बिहार के विभिन्न जिलों में सिंचाई सृजन तथा सतही जल उपयोग से संबंधित कई महत्त्वपूर्ण योजनाएं तेजी से संचालित की जा रही हैं।
डिहरी परिक्षेत्र में वर्तमान समय में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत कई परियोजनाएं तीव्र गति से क्रियान्वित हो रही हैं। इनमें प्रमुख रूप से भभुआ एवं मोहनिया नहरो के लिए दुर्गावती जलाशय के सतही जल का उपयोग कर पेयजल उपलब्ध कराये जाने की योजना तथा औरंगाबाद, डिहरी एवं सासाराम शहरों के लिए सोन नदी के सतही जल का उपयोग कर पेयजल आपूर्ती की योजना का कार्य प्रगति पर है।
इसके अतिरिक्त, कर्मनाशा लिंक नहर का पुनर्स्थापना एवं लाईनिंग का कार्य, ढ़डहर पंप हाउस का निर्माण, लिंक नहर निर्माण तथा सोन बराज के डाउनस्ट्रीम में बोल्डर पीचिंग और सीसी ब्लॉक का पुनर्स्थापन कार्य भी तेज़ी से किया जा रहा है।
इन परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन से न केवल सिंचाई की स्थिति में सुधार होगा, बल्कि शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की सुलभता भी सुनिश्चित होगी। साथ ही, यह पहल जल संरक्षण, भूजल पुनर्भरण तथा हरित पर्यावरण की दिशा में भी एक सार्थक कदम है।
राज्य सरकार और जल संसाधन विभाग इन योजनाओं को समयबद्ध रूप से पूरा करने हेतु निरंतर निगरानी एवं समीक्षा कर रही है, ताकि योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंच सके।
रिपोर्टर