पागल कुतिया ने सात लोगों को काटी


रोहतास। जिले के दिनारा प्रखंड क्षेत्र के रघुनाथपुर टोला पर बीते रात आई बरात में द्वार पूजा के समय पागल कुतिया ने सात लोगों को काट डाली। इस संबंध घायल लोगों ने बताया कि कमल सिंह के लडकी का बरात आया था कि खडे होकर द्वारपूजा देख रहे थे। पीछे से आई कुतिया ने बारी बारी से सात लोगों को नोंच डाली जिसमें रघुनाथपुर टोला निवासी विक्रमा चौधरी, मुकेश चौधरी, आदर्श कुमार सरांव छटका टोला निवासी कन्हैया चौधरी एवं गोपाल चौधरी सहित गड़हनी से आये बरात में दो घायल हुए थे। जिनमें सभी घायलों को पीएचसी दिनारा में इलाज कराया गया।टीका दिलाया गया।रात के पौने बारह बजे बरात में चल रहे कलाकार चांद रानी के नृत्य देख रहे लोगों में अफरातफरी का माहौल हो गया कि एक साथ एक दर्जन युवकों ने टार्च जलाकर खेतों में उस पागल कुतिया को तेजी से खडेडते हुए बरात की तरफ आ रहे थे।जब बरात के बगल से गुजरी कुतिया तो बैठे लोगों को शांति मिली।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट