डीएम ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर की बैठक


रोहतास।जिला निर्वाचन पदाधिकारी - सह - जिला पदाधिकारी उदिता सिंह रोहतास द्वारा आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025, की तैयारियों की समीक्षा की गई। महत्वपूर्ण बिन्दु निम्वत है:- 

           रोहतास जिले में ECIL. निर्मित M3 मॉडल ई०वी०एम०/वी०वी०पैट का FLC दिनांक 03.06.2025 से चल रहा है, जो दिनांक 23.06.2025 तक चलेगा।


FLC का कार्य प्रतिदिन 09:00 बजे पूर्वाह्न से 07:00 बजे अपराहन तक (अवकाश के दिनों सहित) पुरानी जेल परिसर स्थित FLC हॉल में किया जाएगा।


कल दिनांक 15.06.2025 को हुये FLC में 240-BU, 240-CU & 240-VVPAT FLC OK पाया गया एवं 40-BU, 9-CU FLC NOT OK पाया गया।


BU FLC NOT OK का मुख्य कारण Connector/Battery Plug/Toggle/Thumbwheel Damages है एवं CU FLC NOT OK का मुख्य कारण Connector/Battery Plug/Toggle/Thumbwheel Switch Damages & Factory Mode (LED Blinking) है।


FLC के समय मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय / राज्यस्तरीय अध्यक्ष / सचिव उपस्थित रहते हैं।


जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी द्वारा प्रतिदिन FLC कार्य का निरीक्षण किया जाता है।


FLC OK मशीन का उपयोग हीं बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में तथा प्रशिक्षण एवं जागरूकता में किया जायेगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट