शक में पत्नी को पति ने मारी गोली पति घायल


रोहतास। जिले के नटवार थाना क्षेत्र के सरांव गांव में पति ने पत्नी के सीने में दो गोलियां बुधवार की अहले सुबह मार दिया जिसके बाद पति ने अपने जबड़े में एक गोली मारी जिससे गोली एक सिरे से दूसरे सिरे जबड़े में पार कर गई है। जिनका घायल अवस्था में इलाज सदर अस्पताल में कराया जाने के बाद गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सरांव गांव निवासी बबन सिंह के पुत्र सुंगध कुमार अपनी पत्नी पुनम देवी(35वर्ष) को अहले सुबह सवा चार बजे के करीब सीने में दोनों तरफ से दो गोलियां मारी जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि स्वयं अपने जबड़े में भी एक गोली मारी जिससे उनकी गोली जबड़े को पार करते हुए निकल गई। गोलीबारी की अवाज और खुन देखकर दो पुत्र एवं एक पुत्री की चीख-पुकार सुनकर आम अवाम को पता चला। लेकिन अंदर से दरवाजा लॉक होने के कारण अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय के आने पर किवाड़ खोला गया। जिसमें पाया गया कि दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे पर खुन से सने गिरे हैं। जिसमें अवैध दोनाली बंदूक एवं तीन खोखा एवं एक जिवित बंदूक के अंदर कारतूस पाया गया। जहां एम्बुलेंस बुलाकर घायल पति को दिनारा पीएचसी भेजा गया। जहां रेफर होने के बाद सदर अस्पताल सासाराम में भेजा गया। जहां से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। लेकिन समाचार प्रेषण तक जिवित होने की सूचना है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय ने बताया कि घटना के बारे में पता लगाया जा रहा है। लेकिन घायल सुगंध कुमार ने 12 अप्रैल के आसपास नटवार थानाध्यक्ष को फोन पर घर से पत्नी को मायके जाने की सूचना दिया एवं रोकने की अपील किया गया। लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया गया। जिसमें दोनों छोटे बच्चों को लेकर थाना पहुंचा था। शनिवार का दिन होने के कारण अंचलाधिकारी भी मौजूद थे। जिसमें बगल के घर में जाने से रोकने पर पत्नी को मायके बच्चों को छोड़कर चले जाने पर बात कर समस्या की हल करने की गुहार लगाई थी। लेकिन पुलिस एवं अंचलाधिकारी द्वारा कोई एक्शन नहीं लेने एवं दो माह से अधिक समय बीत जाने पर तेइस जून को सरपंच प्रतिनिधि द्वारा मध्यस्थता कर मृतक पुनम देवी को ससुराल लाया गया था। लेकिन शक के आधार पर अहले सुबह घटना को अंजाम दिया गया है। लेकिन पुलिस जांच में घटना के बारे में खुलासा होगा। सदर अस्पताल सासाराम से पोस्टमार्टम के बाद मृतका पुनम देवी का दाह संस्कार कर दिया गया। जबकि घायल सुगंध कुमार का इलाज पीएमसीएच पटना में इलाज चल रहा था।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट