नहर में गिरे फौजी पिता-पुत्री के शव बरामद, इलाके में पसरा मातम दोनों जा रहे थे गुप्ताधाम
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 10, 2026
- 402 views
रोहतास। जिले के नटवार थाना क्षेत्र के रामपुर लख के पास बक्सर लाइन नहर में गुप्ता धाम जाने के क्रम में हुए दर्दनाक हादसे में नहर में गिरकर लापता हुए पिता और पुत्री के शव बरामद कर लिए गए हैं। दोनों के शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है,बताया जा रहा है कि संझौली थाना क्षेत्र के तिलई गांव के रहने वाले फौजी रामवचन राम (40 वर्ष) असम राइफल्स पिता और उनकी पुत्री सोनाली कुमारी 17 वर्ष गुप्ता धाम जाने के लिए रविवार को दोपहर में निकले थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बक्सर लाइन नहर में रामपुर लख के पास नाला जा गिरी। हादसे के बाद दोनों पानी में बह गए थे और उनका कोई पता नहीं चल पा रहा था।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। इसके बाद प्रशासन एनडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से नहर में दोनों की तलाश शुरू की गई। काफी देर तक चली खोजबीन के बाद आखिरकार पिता और पुत्री दोनों के शव बरामद कर लिए गए। पिता की शव दिनारा थाना क्षेत्र के विश्वंभरपुर पुल के पास मिला जबकि पुत्री की शव सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के अगरेड गांव के नहर से सोमवार के सात आठ बजे के करीब दोनों शव मिला।
शव बरामद होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे गांव और आसपास के इलाके में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।संझौली थाना के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक फौजी की मत्र दो बेटियां थीं जिसमें छोटी बच्ची अभी चार की बताया जा रहा है। मृत पुत्री उनकी बड़ी बेटी थी।शव को खोजने में संझौली थाना,नटवार थाना, दिनारा थाना, सूर्यपुरा थाना एवं एनडीआरएफ एवं समाजिक कार्यकर्ताओं ने भी खोजने में मदद किया।


रिपोर्टर