सर्पदंश से 23 वर्षीय युवती की मौत, परिजनों की रो-रो कर बुरा हाल
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 18, 2026
- 77 views
ब्यूरो चीफ संदीप कुमार की रिपोर्ट
कैमूर:--- जिले अंतर्गत कुदरा थाना क्षेत्र के धनाढ़ी गांव में सांप के डंसने से एक युवती की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका ग्रामवासी रमेश बिन्द की 23 वर्षीय पुत्री प्रतिमा कुमारी रात को अपने घर छत पर सोई हुई थी जिसे रात गये गेहुआं सर्प ने डंस लिया, वहीं स्थल से ढुंढ लोगों ने सर्प को भी मार डाला-
युवती की स्थिति बिगड़ते देख परिजन आनन-फानन में इलाज हेतु अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से भी लोग मृतका के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में सांप निकलने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में एंटी-स्नेक वेनम उपलब्ध कराने तथा प्रशासन से ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं में समय पर उपचार मिल सके।


रिपोर्टर