सावन मेला को लेकर ताराचंडी में एसडीएम ने की बैठक
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 11, 2025
- 146 views
रोहतास।गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रावणी मेला 2025 का उद्घाटन आशुतोष रंजन अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम एवं जय मां ताराचंडी कमिटी के संरक्षक जवाहर प्रसाद,अध्यक्ष रवि रंजन सिंह और महामंत्री महेंद्र साहू के कर कमलों द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया गया।श्रावणी मेला 11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त 2025 को सम्पन्न होगी। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष मुन्ना सोनी,मंत्री कमलेश महतो, सरदार मानिक सिंह, राजेंद्र चौधरी, अजय मिश्रा,सुशील सोनी,राम इकबाल सिंह,बलजीत सिंह, अशोक सिंह,परशुराम सिंह,कुमार वैभव,राम रतन राम, भोला मेहता,जितेंद्र तिवारी,उपेंद्र मनीष कांस्यकार,अजय सिंह तथा लल्ली सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


रिपोर्टर