डीएम एसपी ने ईवीएम एवं वी वी पैट वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 14, 2025
- 147 views
रोहतास। भारत निर्वाचन आयोग के निदेश के आलोक में आज दिनांक 14.07.2025 को ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक रोहतास एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी की उपस्थिति में किया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा वेयरहाउस भण्डारित ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा वेयरहाउस में लगाये गये सी०सी०टी०वी, अग्निशमन यंत्रों के बारे में उप निर्वाचन पदाधिकारी से उनकी सक्रियता (Functionality) के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तथा निदेशित किया गया कि सी०सी०टी०वी० के रिर्काडिंग तथा अग्निशमन यंत्रो को एक्सपायर होने से पहले रिफिल करा लिया जाय।
पुलिस अधीक्षक द्वारा ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट वेयरहाउस में प्रतिनियुक्त सुरक्षा गार्डो के बारे में जानकारी ली गई।


रिपोर्टर