टेंट संचालक के घर चोरी का खुलासा, चार आरोपित गिरफ्तार; डीजे मशीनें व हैलोजन बरामद

ब्यूरो चीफ संदिप कुमार की रिपोर्ट 

भेलाडीह गांव में घर का ताला तोड़कर हुई थी चोरी, चांद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर सभी आरोपितों को दबोचा

कैमूर:-- चांद थाना क्षेत्र के भेलाडीह गांव में टेंट संचालक के घर से डीजे के उपकरणों की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से चोरी की गई डीजे की दो मशीनें और एक हैलोजन बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, 18 नवंबर 2026 की रात अज्ञात चोरों ने भेलाडीह गांव निवासी टेंट संचालक के घर का ताला तोड़कर डीजे की कई मशीनें चोरी कर ली थीं। घटना के संबंध में पीड़ित की शिकायत पर चांद थाना में कांड संख्या 471/26, दिनांक 19 नवंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4)/305 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।


मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहले दो आरोपितों परवेज साह, पिता नंदू साह, निवासी सिरहिरा तथा आनंदी देवी, पति भोला चौहान, निवासी पतेरास को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी की गई डीजे की दो मशीनें और एक हैलोजन बरामद किया गया। वहीं, मामले में संलिप्त अन्य दो आरोपितों प्रिंस कुमार, पिता भोला चौहान और गोविंद चौहान, पिता बलालखेंद्र चौहान, दोनों निवासी पतेसर, थाना चांद, जिला कैमूर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा चारों आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट