मोहनिया में गेम, साइंस और आर्ट एग्जिबिशन का आयोजन, बच्चों की प्रतिभा देख गदगद हुईं एसडीएम

ब्यूरो चीफ संदिप कुमार की रिपोर्ट 

कैमूर:-- जिले के मोहनियां में बच्चों की प्रतिभा का अनोखा संगम देखने को मिला। यहां खेल, विज्ञान और कला के क्षेत्र में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित गेम, साइंस और आर्ट एग्जिबिशन का उद्घाटन मोहनिया एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने किया।


प्रदर्शनी में बच्चों ने विज्ञान से जुड़े एक से बढ़कर एक आकर्षक मॉडल और कला की बेहतरीन कलाकृतियां प्रस्तुत कीं। बच्चों की सोच, मेहनत और रचनात्मकता ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उद्घाटन के बाद एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और बच्चों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी जैसे आयोजन बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने और उनकी रचनात्मक सोच को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


उन्होंने निजी और सरकारी विद्यालयों में भी इस तरह के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित कराने की अपील की, ताकि बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर मिल सके।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट