ननिहाल में खेलते समय पानी भरे गड्ढे में डूबने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम

रामगढ़(कैमूर)--- थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां पानी भरे गड्ढे  में डूबने से 5 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है 

​मृतक बच्चे की पहचान पवन कुमार (उम्र करीब 5 वर्ष) के रूप में हुई है। वह बिंदपुरवा गांव निवासी स्वर्गीय धूपु मुसहर का पुत्र था। मिली जानकारी के अनुसार, पिता के निधन के बाद पवन अपनी मां के साथ अपने ननिहाल छतरपुरा में रह रहा था।

​बताया जा रहा है कि शनिवार शाम बच्चा खेलते-खेलते बस्ती के पास स्थित पानी भरे गड्ढे में गिर गया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि बाबूलाल की मदद से बच्चे को रामगढ़ रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

​सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कागजी कार्रवाई व पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआं भेज दिया।


रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट