सिपाही भर्ती परीक्षा 16 एवं 20 जुलाई को लिखित परीक्षा की जाएगी आयोजित
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 14, 2025
- 39 views
रोहतास।केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) बिहार पटना द्वारा दिनांक 16 जुलाई 2025 एवं दिनांक 20 जुलाई 2025 को रोहतास जिला में एकल पाली में 12:00 बजे मध्यान्ह से 2:00 बजे अपराह्न तक बिहार पुलिस में सिपाही पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गयी है। रोहतास में दिनांक 16.07.2025 को सासाराम एवं डेहरी के कुल 29 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई है। जबकि दिनांक 20.07.2025 को भी सासाराम एवं डेहरी के 29 केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित की गयी है। अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9.38 बजे से है।
शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा आयोजन के मद्देनजर आज मल्टीपर्पस हॉल फजलगंज में जिला पदाधिकारी, रोहतास एवं पुलिस अधीक्षक, रोहतास के द्वारा परीक्षा में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग की गई।
उन्होंने कहा की परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में स्वच्छ कदाचार रहित संचालित हो। परीक्षा संचालन से संबद्ध सभी पदाधिकारी एवं केंद्राधीक्षक पूरी तत्परता एवं निष्ठा से कार्य करेंगे और यह उनकी जिम्मेदारी होगी कि कदाचार रहित परीक्षा संचालन कराएं। किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई शिकायत मिली तो उस केंद्र के केंद्राधीक्षक, विक्षकगण, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी लगे होंगे। वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है तथा जैमर भी लगाए जाएंगे। अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र एवं हॉल /कक्ष में मोबाइल फोन ,किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के साथ प्रवेश निषेध होगा।
परीक्षा की तिथि को यातायात को देखते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी रोहतास / अनुमंडल पदाधिकारी / अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम/डेहरी/बिक्रमगंज/ पुलिस उपाधीक्षक यातायात रोहतास/ मोटरयान निरीक्षक रोहतास/ प्रवर्तन अवर निरीक्षक रोहतास एवं संबंधित अंचल अधिकारी / प्रखंड विकास पदाधिकारी को जरूरी निर्देश दिए गए।
उक्त आयोजित परीक्षा हेतु पर्षद कार्यालय में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष संख्या 0612-2233711 , 0612-223373 एवं मोबाइल नंबर 9631780802 एवं व्हाट्सएप नम्बर 8210892606 है।
जिला नियंत्रण कक्ष, रोहतास का संपर्क नंबर 06184-226072 / 226093 है।


रिपोर्टर