बिशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के कार्यों की समीक्षा जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा की गई
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 14, 2025
- 63 views
रोहतास। सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के कार्यों की प्रगति समीक्षा जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ की गई।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण समयबद्ध कार्यक्रम है जिसे निर्धारित अवधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर लिया जाना है।
विधानसभावार गणना प्रपत्रों के संग्रहण एवं अपलोडिंग की समीक्षा की गई, जिसमें सासाराम विधानसभा में प्रपत्रों के संग्रहण एवं अपलोडिंग की धीमी गति पर अप्रसन्नता व्यक्त की गई तथा दिनांक 15.07.2025 तक सुधार करने का निदेश दिया गया। साथ हीं उदासीनता एवं लापरवाही बरतने वाले कर्मियों / पदाधिकारियों को चेतावनी देते हुए समय गुणवत्ता पूर्ण निष्पादन का निदेश दिया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा कहा गया कि यह राष्ट्रीय महत्व का विषय है तथा लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक योग्य व्यक्ति का निर्वाचक सूची में पंजीकरण आवश्यक है। साथ ही पंजीकरण के पश्चात मतदान में भाग लिया जाना भी अतिमहत्वपूर्ण है। मजबूत लोकतंत्र के लिए अधिकतम सहभागिता आवश्यक है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा विधानसभा के मतदान केन्द्रवार कार्यों की समीक्षा की गई कुछ मतदान केन्द्र स्तरीय पदाधिकारियों का कार्य बहुत अच्छा है तथा कुछ मतदान केन्द्र स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा कार्य में शिथिलता की जा रही है। उनके द्वारा बताया गया कि गणना प्रपत्र को मतदान केन्द्र स्तरीय पदाधिकारियों के पास जमा करने के अलावे ऑनलाइन भी जमा किया जा सकता है। इसके लिए https://voters.cci.gov.in/ पर लॉगइन किया जा सकता है अभी तक रोहतास जिला में लगभग 11 हजार निर्वाचकों ने अपना गणना प्रपत्र ऑनलाइन जमा किया है।
बी0एल0ओ0 द्वारा H2H सर्वे कर 66 प्रतिशत गतदाताओं का गणना प्रपत्र BLO App के माध्यम से अपलोड किया जा चुका है। BLOs द्वारा अपने मतदान केन्द्र क्षेत्र में मृत व्यक्तियों, दोहरी प्रविष्टि, अनुपस्थित निर्वाचकों की पहचान की जा रही है।
दिनांक 01.08.2025 को प्रकाशित होने वाली प्रारूप निर्वाचक सूची में मृत व्यक्तियों, दोहरी प्रविष्टि, अनुपस्थित निर्वाचकों का नाम विलोपित कर दिया जायेगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 में संलग्न सभी पदाधिकारियों/कर्मियों को निदेशित किया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के मूल विचार (कोई योग्य छूटे नहीं, अयोग्य बचे नहीं) के अनुरूप निर्धारित अवधि में गुणवत्ता पूर्ण तरीके से कार्य पूर्ण कर लिया जाना है।


रिपोर्टर