डीएम की अध्यक्षता में न्यायाली बाद संबंधित कांडों की समीक्षा संपन्न
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 14, 2025
- 70 views
रोहतास।सोमवार को जिला पदाधिकारी रोहतास उदिता सिंह की अध्यक्षता मे समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष मे अभियोजन पदाधिकारी / लोक अभियोजक / विशेष लोक अभियोजक / अपर लोक अभियोजकों के साथ विभिन्न न्यायालयों में अभियोजन / स्पीडी ट्रायल / न्यायाली बाद से संबंधित लंबित कांडों की समीक्षा हुयी।लोक अभियोजक, रोहतास, सासाराम द्वारा बताया गया कि माह जून 2025 मे न्यायालय में लंबित मामलों मे सजा हुई है एवं पुराने मामले खुल रहे है। जिसमे केश डायरी उपलब्ध नहीं है तथा सभी अपर लोक अभियोजकों से आदेश की प्रति की मांग की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया है कि सभी अपर लोक अभियोजक द्वारा जिस मामले में फैसला हो चुका है उसकी आदेश की प्रति प्रभारी लोक अभियोजक को प्रस्तुत करेंगे एवं जिन मामलों में केश डायरी उपलब्ध नहीं है। उसकी सूची बनाकर पुलिस अधीक्षक, रोहतास डिहरी को प्रस्तुत करेंगे तथा लोक अभियोजक से अपेक्षा की गई कि वैसे मामले जिसके रिहाई अथवा Acquittal हुआ है उसकी सुक्ष्म समीक्षा कर लें एवं समीक्षा उपरांत अपील योग्य मामले में अपील दायर करने की कार्रवाई करें एवं लोक अभियोजक को निदेश दिया गया कि सभी अपर लोक अभियोजक का मासिक प्रतिवेदन संग्रहित कर कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे।श्री रामेश्वर सिंह विशेष लोक अभियोजक (उत्पाद अधिनियम - कोर्ट - 01) रोहतास, सासाराम के पास 12937 मामले लंबित होने के कारण जिला पदाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया कि लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन कराया जाय एवं पुलिस अधीक्षक, रोहतास, डिहरी द्वारा निदेश दिया गया कि केश डायरी की मांग ई-मेल या पत्र द्वारा किया जाय एवं उत्पाद अधिनियम - कोर्ट - 02 का प्रतिवेदन अप्राप्त रहने के कारण निदेश दिया गया कि संबंधित विशेष लोक अभियोजक अपना मासिक प्रतिवेदन लोक अभियोजक को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।बैठक में समीक्षा के क्रम में पाया गया कि माह जून 2025 में सिविल सर्जन, रोहतास, सासाराम से कुल – 81 पोस्टमार्टम प्रतिवेदन तैयार किया गया है, जिसमें से 18 थाना द्वारा पोस्टमार्टम प्रतिवेदन प्राप्त किया गया, 33 थाना द्वारा पोस्टमार्टम प्रतिवेदन प्राप्त नहीं किया गया है, 26 डाक्टर के द्वारा अभिलंबित है एवं 04 रात्रि प्रहरी का आदेश अप्राप्त है। इस संबंध में शेष पोस्टमार्टम प्रतिवेदन को संबंधित थाना को उपलब्ध कराने का निदेश सिविल सर्जन, रोहतास सासाराम को दिया गया। सिविल सर्जन, रोहतास, सासाराम से प्राप्त जख्म प्रतिवेदन की समीक्षा की गयी। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि 58 थानों को जख्म प्रतिवेदन हस्तगत करा दिया गया है। बैठक में जिला पदाधिकारी, रोहतास, सासाराम द्वारा सिविल सर्जन, रोहतास को निदेश दिया गया कि शेष 45 जख्म प्रतिवेदन संबंधित थाना को हस्तगत कराना सुनिश्चित करें।वर्त्तमान एवं पूर्व सांसद/ विधायकों के विरूद्ध लंबित काण्ड की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि माह जून 2025 में कुल - 07 लंबित कांडों में 03 काण्ड अभियुक्तों की उपस्थिति हेतु लंबित है। साक्ष्य गवाही हेतु लंबित काण्डों की संख्या - 04 है, जिसमें 01 गवाही हेतु लंबित काण्ड का निष्पादन हो चुका है एवं 03 उपस्थिति, 03 गवाही हेतु लंबित है। जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा जिला अभियोजन पदाधिकारी, रोहतास, सासाराम को निदेश दिया गया कि साक्षियों की सूची तैयार कर पुलिस अधीक्षक, रोहतास (डिहरी) को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे एवं सभी अभियोजन पदाधिकारियों के लंबित मामलों में बहस एवं फैसला हेतु सहयोग करेंगे।बैठक में समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जिला अभियोजन पदाधिकारी एवं सभी अभियोजन पदाधिकारी द्वारा निष्पादित कांडों मे सजा-12, सजा प्राप्त अभियुक्तों की कुल संख्या - 19 एवं रिहाई - 38, रिहा अभियुक्तों की कुल संख्या - 112 पाया गया। जिला अभियोजन पदाधिकारी, रोहतास को निर्देश दिया गया कि सभी अभियोजन पदाधिकारियों के लंबित मामलों में सजा एवं त्वरित निष्पादन कराने हेतु सहयोग करेंगे। श्री हीरा प्रताप सिंह, विशेष लोक अभियोजक, रोहतास, सासाराम एवं श्रीमति जनक राज किशोरी, विशेष लोक अभियोजक, रोहतास, सासाराम (पॉक्सो एक्ट) द्वारा निष्पादित काण्डों मे सजा - 02, सजा प्राप्त अभियुक्तों की संख्या - 02 एवं रिहाई - 09, रिहा अभियुक्तों की संख्या - 23 पाया गया। जिसे जिला पदाधिकारी द्वारा सख्त निदेश दिया गया कि लंबित मामलों को चिन्हित कर लोक अभियोजक को अवगत कराये एवं पॉक्सो एक्ट मे जो रिहा मामले अपील योग्य है, उन मामलों का प्रस्ताव देंगे तथा पिछले छ: माह का मासिक प्रतिवेदन समीक्षा हेतु लोक अभियोजक उपलब्ध करायेंगे एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा निदेश दिया गया की जिन कांडों में गवाह उपस्थित नहीं हो रहे है उसकी सूची बना कर प्रति प्रस्तुत करेगें। समीक्षा के क्रम मे श्री विनोद कुमार सिंह, विशेष लोक अभियोजक (एस०सी०/ एस०टी०अधि०) रोहतास, सासाराम को निदेश दिया गया की लंबित मामलो को त्वरित निष्पादन कराया जाय।बैठक के समीक्षा के क्रम में पाया गया कि श्री बिन्देश्वर सिंह, विशेष लोक अभियोजक (एन०डी०पी०एस०) रोहतास, सासाराम को निदेश दिया गया की एन०डी०पी०एस० से संबंधित मामलों का अनुश्रवण कर त्वरित कार्रवाई करें, ताकि लंबित वादों का त्वरित निष्पादन हो सके।


रिपोर्टर