डीएम की अध्यक्षता मे विभिन्न परियोजनाओं में भू-अर्जन से समीक्षात्मक बैठक आहूत


रोहतास।सोमवार को रोहतास जिलान्तर्गत विभिन्न परियोजनाओं में भू-अर्जन से समीक्षात्मक बैठक जिला पदाधिकारी, रोहतास की अध्यक्षता में आहूत की गई।

उक्त बैठक में जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा रोहतास जिलान्तर्गत विभिन्न परियोजनाओं का समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, रोहतास द्वारा बताया गया कि भारतमाला परियोजना (वाराणसी-रांची-कोलकाता एक्सप्रेसवे, पैकेज-111) के अंतर्गत विभिन्न मौजों में अधिग्रहित भूमि का कुल 24.09 करोड़ रूपये, एन०एच० 120 (नासरीगंज-दावथ बाईपास) में कुल 4.39 करोड, एन०एच० 119 (पटना-आरा-सासाराम) में कुल- 2.77 करोड़ रूपये हितबद्ध रैयतों को भूमि राशि पोर्टल के माध्यम से भुगतान की जा चुकी है। परियोजना ROR (आरा-सासाराम लाईन से जोड़नेवाली ग्रैंड कॉर्ड में करवन्दिया-सासाराम के बीच प्रस्तावित रेल परियोजना) में सभी हितबद्ध रैयतों को द्वितीय नोटिस निर्गत की जा चुकी है। साथ ही भारतमाला परियोजना अंतर्गत पैकेज -IV एवं v में मुआवजा भुगतान के निमित्त आ रही तकनीकी बाधाओं को दूर करने हेतु अधियाची विभाग को पत्र निर्गत करने के लिए निदेशित किया गया। बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, रोहतास एवं विभिन्न परियाजनाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट