जल जमाव से 50 एकड़ की फसल गलने की संभावना पानी निकासी की नहीं है व्यवस्था
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 16, 2025
- 195 views
संवाददाता सूचित पांडेय की रिपोर्ट
रामपुर(कैमूर)-- प्रखंड के खरेंदा पंचायत के खरेंदा में जल निकासी न होने के कारण 50 एकड़ फसल गलने की संभावना बनी हुई है| किसानों का कहना है कि यह करीब 5 साल से चलते आ रहा है कि प्रसाद जैसे ही शुरुआत होता है हम लोग की 50 एकड़ की फसल गल जाता है| जिसकी लगातार अधिकारियों तक शिकायत की जाती है लेकिन किसी का नजर इस और नहीं है पहाड़ी के नजदीक होने के कारण करीब 13 गांव के पानी और पूरी पहाड़ी की पानी यहीं आकर जल जमाव होता है लेकिन यह जल निकासी का कोई व्यवस्था नहीं है नहर आए हुए लगभग 10 साल हो गया लेकिन माइनर अभी तक नहीं बन पाया जिसको लेकर किसानों में चिंता बनी हुई है|


रिपोर्टर