बरसठी पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने वाले 16 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

बरसठी, जौनपुर। बरसठी पुलिस ने जमीन व पारिवारिक विवाद के चलते शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में कार्यवाई करते हुए15 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके ऊपर विधिवक कार्यवाई कर उन्हें न्यायालय में हाजिर किया है ।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अजय कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक अम्ब्रीश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रामभवन यादव एवं उनकी टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर जमीनी व पारिवारिक विवाद के चलते शांति भंग करने की आशंका में कुल 16 अभियुक्तों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में ग्राम कारोबनकट से दीपक चौहान (22), राजेश चौहान (30), विकास चौहान (20), रवि चौहान (40), सिन्टू चौहान (25), ग्राम कुरनीडीह थाना सिकरार से छोटेलाल चौहान (34), ग्राम बसहरा से इन्द्रजीत गौतम (40), सचिन कुमार (24), राजकुमार गौतम (48), ग्राम परियत से चन्द्रेश कुमार यादव, ग्राम सरायहरिहर से छोलू अली (29), ग्राम पिलकथुवा से आनन्द कुमार पाण्डेय (22), अमित मिश्रा (20), मुरारी (20) तथा ग्राम बबुरीगांव बेलौना कला से रविन्द्र सिंह (38) व विनय सिंह (45) शामिल हैं।

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक रामभवन यादव, उपनिरीक्षक अजय कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक अम्ब्रीश कुमार सिंह, हे0का0 अखिलेश कुमार यादव एवं हे0का0 पवित्र भूषण तिवारी शामिल रहे। पुलिस द्वारा सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेजा गया है। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट