डेहरी नगर परिषद की लापरवाही से शहर में अंधेरा, दशहरा पर भी नहीं जले स्ट्रीट लाइट, वार्ड-6 के लोगों में आक्रोश


 संवाददाता पारसनाथ दुबे


डेहरी रोहतास।नगर परिषद की लापरवाही के कारण शहर के अधिकतर बिजली के खंभों पर लगे बल्ब खराब पड़े हैं, जिससे लोगों को अंधेरे में चलने को मजबूर होना पड़ रहा है।


वार्ड नंबर 6 और रोहतास क्लब के पास लगा हाई मास्क लाइट भी पिछले 15 दिनों से खराब है। दशहरा जैसे बड़े पर्व पर भी लोगों को अंधेरे में ही आना-जाना पड़ा।


स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में नगर परिषद को सूचना देने के बावजूद खराब बल्ब नहीं बदले गए। इससे नगर परिषद के खिलाफ लोगों में काफी आक्रोश है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट