तेतराढ में नाटक के कलाकारों और सहयोगियों को किया गया सम्मानित


संवाददाता पारस नाथ दुबे


डेहरी रोहतास।डेहरी अनुमंडल क्षेत्र के अकोढीगोला प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत तेतराढ बाजार स्थित "मां दुर्गा आजाद नवयुवक संघ" तेतराढ सह पाण्डेय कोचिंग सेंटर द्वारा आयोजित संयुक्त चार दिवसीय नाटक के समापन के बाद सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया।


कमिटी द्वारा अभिषेक जयमाला सजावट, संजय डीजे (लाईट-साउंड), फोटो- वीडियो ग्राफ्रर, मीडिया और अपना बहुमूल्य समय देकर इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी नवयुवकों और सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया।


मंचासीन सरपंच और पंचायत सचिव ने सभी कलाकारों को अंगवस्त्र, मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।


अध्यक्ष श्याम कुमार ने सबका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूरी कमिटी, बाजारवासी और ग्रामीणों के सहयोग से यह कार्यक्रम संभव हुआ है, इन सभी को दिल से धन्यवाद।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट