दीपावली और धनतेरस को लेकर डालमियानगर पुलिस अलर्ट, स्वर्ण व्यवसायियों की बैठक
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 23, 2026
- 3 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास।आगामी दीपावली और धनतेरस पर्व को देखते हुए डालमियानगर थाना परिसर में शुक्रवार को स्वर्ण व्यवसायियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
थानाध्यक्ष उमुस सलमा के नेतृत्व में आयोजित बैठक में स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा और उनके प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।
बैठक में थानाध्यक्ष ने सभी स्वर्ण व्यवसायियों को अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान थाना क्षेत्र के स्वर्ण प्रतिष्ठानों के आसपास विशेष गश्ती दल के माध्यम से नियमित गश्त कराई जाएगी।
थानाध्यक्ष ने व्यवसायियों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों और आसपास की गतिविधियों पर सतर्क नजर रखें। यदि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
बैठक में स्वर्ण व्यवसायी सोनू, गोलू, अजय कुमार, राहुल सोनी, जगदीश सोनी, रामजी, सुदामा, कृष्णा, पप्पू और रीतिक सहित अन्य व्यवसायी मौजूद रहे।


रिपोर्टर