रोहतास के औद्योगिक विकास की रीढ़ है डालमिया भारत सीमेंट फैक्ट्री जो बंजारी में स्थित है, हजारों को मिला रोजगार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 23, 2026
- 4 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास।रोहतास के औद्योगिक इतिहास में डालमिया भारत सीमेंट फैक्ट्री का नाम सबसे अहम है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यहां चूना पत्थर से क्लिंकर और क्लिंकर से सीमेंट तैयार किया जाता है।
फैक्ट्री के पास ही मुरली पहाड़ी और बंजारी में चूना पत्थर की खदानें हैं, जहां से कच्चा माल आसानी से मिल जाता है। इसी कारण यह फैक्ट्री रोहतास की अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाती है।
बंजारी स्थित इस कारखाने में हजारों मजदूरों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिला हुआ है। कभी आर्थिक तंगी के कारण कारखाना बंदी की कगार पर पहुंच गया था, लेकिन आर्थिक स्थिति में सुधार के बाद अब कारखाना फिर से पूरी क्षमता के साथ सुचारू रूप से चल रहा है, जिससे जिले में रोजगार और औद्योगिक गतिविधियों को नया बल मिला है।


रिपोर्टर