एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

गाजीपुर : गाजीपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र के डिलिया गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। यहां 35 वर्षीय एक युवक ने अपनी मां-बहन और पिता को दाैड़ा-दाैड़ा कर कुल्हाड़ी से काट डाला। पड़ोसियों की सूचना पाकर माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। वहीं, आरोपी युवक भाग गया। पुलिस उसकी तलाश करने के साथ ही घटना की तफ्तीश कर रही है।

पुलिस ने तीनों लाशों को कब्जे में ले लिया। हत्या का कारण जमीन का विवाद बताया गया है। पुलिस कई बिन्दुओं पर पड़ताल कर रही है। पड़ोसियों ने बताया कि चीख-पुकार सुनकर हम लोग पहुंचे थे। हमें देखकर आरोपी बेटा भाग गया। मरने वालों में शिवराम यादव (70), उनकी पत्नी जमुनी देवी (65) और बेटी कुसुम (35) है। आरोपी का नाम अभय है।

ट्रिपल मर्डर की सूचना पाकर घटनास्थल पर एसपी डॉक्टर ईरज राजा, एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद और सीओ सिटी शेखर सिंगर सहित पुलिस बल पहुंच गई। माैके से एक कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि एक महीने पहले पिता ने अपनी बेटी कुसुम को 15 बिस्वा जमीन लिख दी थी। इसी को लेकर घर में आए दिन विवाद हो रहा था। शिवराम के पास कुल तीन बीघा जमीन है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट