रेलवे अधिकृत रोहतास उद्योग परिसर का डीआरएम ने किया निरीक्षण
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 29, 2025
- 77 views
रोहतास। जिले के डालमियानगर स्थित रेलवे अधिकृत रोहतास उद्योग परिसर में रेल बैगन कारखाना खोलने की आस एक बार फिर जगी है। डीडीयू मंडल के डीआरएम उदय सिंह मीना ने कई रेलवे पदाधिकारियों के साथ रोहतास उद्योग परिसर का निरीक्षण किया। बताया जाता है कि बैगन कारखाना खोलने में आने वाली अड़चनों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
हालांकि, डीआरएम ने किसी तरह की बात करने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि यह एक रूटीन निरीक्षण है। रेलवे सूत्रों के अनुसार, रेल बैगन कारखाना खोलने के लिए एक रेल लाइन बंद पड़े रोहतास उद्योग तक पहुंचना अनिवार्य है। इसके लिए डीएफसीसी द्वारा करवंदिया से ओवर ब्रिज बनाकर रेल लाइन लाना होगा। लेकिन, रेल पदाधिकारी व डीएफसीसी के बीच आपसी सामंजस्य न होने से रेल बैगन कारखाना का पेंच फंसा हुआ है। इस समस्या के समाधान के लिए डीआरएम स्वयं स्थल का निरीक्षण कर डीएफसीसी के पदाधिकारियों से सामंजस्य स्थापित करने के लिए बात करेंगे।


रिपोर्टर