
इंद्रदेव सिंह फिर निर्विरोध चुने गए ifwj के अध्यक्ष, सचिव बने राशिद रौशन, नई कमेटी का हुआ गठन
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Jul 31, 2025
- 114 views
संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)--दिनांक 30/07/2025 को मुंडेश्वरी के पावन धरती पर के मां भुवनेश्वरी होटल में देश के सबसे पुराने संगठन इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की बैठक आहूत की गई। बैठक में चुनाव में जीते सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि बीते 26 जुलाई को संगठन का चुनाव हुआ था जिसमें निर्विरोध इंद्रदेव सिंह को अध्यक्ष चुना गया था वहीं सचिव पद पर दो प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन किया था जिसमें राशिद रौशन को 35 मतों में से कुल 32 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर मीर जलालुद्दीन,अजय कुमार सिंह,सोनू कुमार तथा अंसारुल हक खान विजयी हुए। संयुक्त सचिव के पद के लिए कुल 4 लोगों ने नामांकन किया था जिसमें निर्विरोध अभिनव कुमार सिंह,पीयूष कुमार सिंह,राकेश कुमार एवं संजय कुमार विजयी हुए।कोषाध्यक्ष पद के लिए 3 प्रत्याशी में हामिद शाह 19 मत लाकर विजयी हुए। दूसरी तरफ संगठन के समिति का विस्तार करते हुए कार्यालय सचिव के पद पर पंचम कुमार को मनोनीत किया गया।मार्गदर्शक मंडल के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार श्याम सुंदर पाण्डेय तथा संयोजक अवधेंद्र नारायण सिंह को बनाया गया वहीं सदस्य के रूप में मंटू कुमार को मनोनीत किया गया।अनुशासन समिति का अध्यक्ष शब्बीर अहमद खान तथा संयोजक अमन शांडिल्य सदस्य अशरफ जी को मनोनीत किया गया। वहीं बैठक की अध्यक्षता इंद्रदेव सिंह ने तथा संचालन राशिद रौशन ने किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष समेत बाकी पदाधिकारियों को सभी संगठन के सदस्यों ने बधाई देते हुए माला पहनकर सम्मानित किया। अध्यक्ष इंद्रदेव सिंह ने बताया कि ये संगठन लगातार कैमूर में डेढ़ सालों से पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ता आ रहा है और जिस उम्मीद से फिर दोबारा अध्यक्ष चुना गया है निश्चित ही मैं उन उम्मीदों पर खरा उतरूंगा और पत्रकारों के मान सम्मान के लिए लड़ता रहूंगा। बशर्ते सभी पत्रकार बंधुओं को इस बात का ख्याल रखना होगा कि जो भी पत्रकारिता का दिशा निर्देश है हम सभी को उसका अक्षरशः पालन करना होगा।
रिपोर्टर