
भिवंडी मनपा ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jul 31, 2025
- 247 views
भिवंडी। भिवंडी-निजामपूर शहर महानगरपालिका ने गुरूवार को अपने सेवाभावी और समर्पित सात सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी। महानगरपालिका के प्रशासक तथा आयुक्त अनमोल सागर (भा.प्र.से.) के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम मनपा की नई प्रशासकीय इमारत के तीसरे मंजिल पर स्थित स्व. विलासराव देशमुख सभागृह में आयोजित किया गया।इस अवसर पर उप-आयुक्त (मुख्यालय) विक्रम दराडे ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शाल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में सहायक आयुक्त (शिक्षा) थोरात ने स्वेच्छा से सेवा निवृत्ति ली, जबकि फार्मासिस्ट गोपाल एस.सिंह, वाहनचालक रतन दत्तात्रेय गोसावी, वाहनचालक इमरान सिकंदर खतीब, रोड मुकादम मालू धाको मोरघे, सॅनिटरी कर्मचारी कैलास बालिराम तेलवणे और अख्तरअली मोह. शरीफ नियत वयोमान के आधार पर सेवानिवृत्त हुए। समारोह में मनपा के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, कर्मचारी संघों के प्रतिनिधि और सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।मनपा प्रशासन ने इन कर्मचारियों के वर्षों के योगदान को याद करते हुए उन्हें ससम्मान विदाई दी और उनके सेवाकाल की सराहना की। समारोह एक भावुक लेकिन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।भिवंडी महानगरपालिका द्वारा आयोजित यह विदाई कार्यक्रम कर्मचारियों के प्रति संस्थागत सम्मान और संबंधों की गहराई को दर्शाता है।
रिपोर्टर