उज्जैन महाकाल बाबा के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी 16 लोग घायल
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Aug 03, 2025
- 480 views
गाय को बचाने की वजह से हुआ हादसा
राजगढ़ । राजगढ़ के पचोर करनवास थाना क्षेत्र के बीच बड़ा हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी एक बस पलट गई। हादसे में करीब 16 लोग घायल हुए हैं। सभी उज्जैन महाकाल बाबा के दर्शन करने उज्जैन जा रहे थे। फिलहाल अस्पताल में घायलो का इलाज जारी है। मामला करनवास थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, ट्रैवलर बस में तकरीबन 17-18 लोग सवार होकर भरतपुर से बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन जा रहे थे। सुबह करीब 5 बजे पचौर और करनवास के बीच हादसा हो गया। आगरा-मुंबई हाईवे पर पहुंचते ही अचानक गाय वाहन के सामने आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। बस में सवार 16 यात्रियों को चोटें आई हैं। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने फौरन उनकी मदद की और सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।


रिपोर्टर