बेलाॅव बाजार में नाली की नहीं हुई सफाई बड़ी परेशानी

संवाददाता सुचित पान्डेय की रिपोर्ट 

रामपुर (कैमूर)-- रामपुर प्रखंड के बेलाॅव बाजार में नाली की साफ सफाई नहीं कराई जा रही है| नाली पूरी तरह बज बजा गई है | बारिश होते ही नाली में पानी जहां-तहां जमा हो जा रहा है| इससे जल जमाव की स्थिति भी  बन जा रही है| नाली के आसपास के लोगों को भारी परेशानी हो रही है| अन्य लोगों को भी काफी फजीहत हो रही है| बाजार करने  करीब दो दर्जन गांवों के लोग यहां आते हैं लेकिन न तो जनप्रतिनिधि और न ही अधिकारी की इसकी ओर ध्यान है| इससे  स्थानीय लोगों में नाराजगी है|

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट