डीएम ने डोर स्टेप डिलीवरी निविदा को लेकर की बैठक


रोहतास ।जिला पदाधिकारी उदिता सिंह रोहतास के कार्यालय कक्ष में बिहार राज खाद्य निगम, रोहतास अंतर्गत संबंधित जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को खदान की आपूर्ति हेतु डोर स्टेप डिलीवरी योजना के तहत निकाली गयी निविदा के आलोक में जिला परिवहन समिति की बैठक की गई। जिसमें उप विकास आयुक्त, अपर जिला दंडाधिकारी सह अपर समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं जिला प्रबंधक द्वारा भाग लिया गया। 

बैठक में निर्देश दिया गया कि एनआईटी के अनुरूप अनुसंसित आवेदको के संबंध में अग्रतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए एवं अगले सप्ताह जिला परिवहन समिति की बैठक में वित्तीय भाग के संबंध में निर्णय ली जाएगी।

साथ ही धान अधिप्राप्ति 2024-25 की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। जिसमें जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम एवं अन्य अधिकारियों द्वारा भाग लिया गया। बैठक में जिला पदाधिकारी महोदया द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट