स्वतंत्रता दिवस के मदेनजर सतर्कता चेकिंग अभियान व मॉक ड्रिल किया गया


रोहतास। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सासाराम रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी सासाराम संजीव कुमार तथा जीआरपी सासाराम के थानाध्यक्ष विक्रान्त सिंह साथ स्टॉफ द्वारा मिलकर संयुक्त रूप से सासाराम स्टेशन पर चेकिंग, व अपराधिक गतिविधि की निगरानी किया गया। साथ ही यात्रियों को जागरूक किया गया कि यात्रा के दौरान कोई लावारिस वस्तु, बैग या समान को हाथ न लगाएं बल्कि इसकी सूचना आरपीएफ/जीआरपी या किसी रेल सेवक को देने का श्रम करें । यात्रियों को जागरूक किया गया कि यात्रा करने के दौरान किसी भी तरह का विस्फोटक, ज्वलनशील पदार्थ जैसे पटाखा, गैस सिलेंडर, आदि साथ लेकर यात्रा न करें एवं इस सभी के कानूनी पहलु तथा होने वालें नुकसान से अवगत कराकर जागरूक किया गया । इसके साथ साथ स्टेशन पर यात्रियों के बीच जागरूक करते हुए विस्फोटक समान आदि के संबंध में मॉक ड्रिल कर अभ्यास किया गया। इस अभियान में अवर निरीक्षक डी एस राणावत, स उ नि जितेंद्र कुमार चौधरी, स उ नि एस के मौर्या, आरक्षी सौरभ कुमार, अजीत कुमार भारती, मनोज कुमार, बिमलेश भारती, मनोज कुमार सिंह शामिल रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट