रोहतास पुलिस के संपर्क नंबर बदले, जनता को मिले नये नंबर


रोहतास। जिला के विभिन्न पुलिस प्रतिष्ठानों में कार्यालय कार्य और आम जनता की सुविधा के लिए पुलिस प्रशासन ने पुराने संपर्क नंबर बदल दिए हैं। अब थाना, चौकी और अन्य पुलिस कार्यालयों में नये नंबर जारी किए गए हैं, जिससे लोग सीधे संबंधित पुलिस पदाधिकारियों से संपर्क कर सकेंगे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नए नंबरों की सूची सभी थानों, सार्वजनिक स्थलों और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद मिल सके। प्रशासन ने लोगों से नए नंबरों का उपयोग करने की अपील की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट