स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा पार्टी के अधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा निकाला गया तिरंगा यात्रा
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 14, 2025
- 119 views
कैमूर-- जिला के कुदरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा पार्टी कुदरा मंडल के अधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा निकाला गया तिरंगा यात्रा। आपको बताते चलें कि ऑपरेशन सिंदूर के जोश से भरी बीजेपी पीएम मोदी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष चर्चा में दिए गए भाषणों का प्रचार प्रसार के उद्देश्य से दस से चौदह अगस्त तक पूरे देश में हर मंडल में तिरंगा यात्रा निकाल लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया था। जिसके तहत सुरक्षा बलों और बलिदानियों के साथ ही भारत के रक्षा उपकरणों की प्रशंसा देश भर में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों, युद्ध स्मारकों और महत्वपूर्ण स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया था। वही 14 अगस्त दिन गुरुवार को कुदरा मंडल के अधिकारियों समेत कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड क्षेत्र के कुदरा से पुसौली सहित अन्य गांवों में तिरंगा यात्रा निकाला गया। और ऑपरेशन सिंदूर को कैसे सफल बनाया गया लोगों के बीच चर्चा किया गया। जिस तिरंगा यात्रा में मोहनियां विधानसभा के विधायक संगीता कुमारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह, मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह, मंडल महामंत्री राकेश सिंह सहित सैकड़ों सैकड़ों की संख्या में भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता सम्मिलित रहें।


रिपोर्टर