66.015 लीटर अंग्रेजी शराब सहित दो मोटरसाइकिल जप्त पांच तस्कर गिरफ्तार

कैमूर-- जिला के चांद थाना प्रशासन द्वारा 66.015 अंग्रेजी शराब सहित दो मोटरसाइकिल जप्त कर पांच तस्करों को किया गया गिरफ्तार। संदर्भ में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष विकास कुमार के द्वारा बताया गया, कि बिहार सरकार द्वारा जारी मद्य निषेध कानूनों को संकल्पित रूप से पालन करते हुए, नशे व नशेड़ियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिस क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि तस्करों द्वारा उत्तर प्रदेश से बिहार के लिए मोटरसाइकिल के माध्यम से शराब परिवहन किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि हेतु थाना प्रशासन द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्तर प्रदेश की ओर से बिहार आने वाली सड़क पर छापेमारी किया गया। जिस क्रम में मोटरसाइकिल क्रमांक- बी आर 01 सी डब्ल्यू 4204 व बी आर 45 जे 3510 की रुकवा कर जब तलाशी लिया गया तो जांच के क्रम में 8 पी एम अंग्रेजी शराब 180 एम एल का पैक 545 पीस व रॉयल स्टैग व्हिस्की 375 एम एल का 9 पीस शराब की कुल मात्रा 66.015 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। जिस जूर्म में दोनों मोटरसाइकिल को जप्त करते हुए, पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर भीम बिंद उम्र लगभग 35 वर्ष पिता ललित बिंद, पृथ्वी बिंद उम्र करीब 23 वर्ष पिता बालकिशुन बिंद, संपत साह उम्र करीब 25 वर्ष पिता रामलाल साह तीनों जिला के सोनहन थाना क्षेत्र अंतर्गत जगेबरांव गांव के निवासी हैं वही नीरज कुमार उम्र 23 वर्ष पिता रामेश्वर प्रसाद जयसवाल वार्ड क्रमांक 4 मोहनियां आकाश कुमार उम्र करीब 23 वर्ष पिता धर्मेंद्र प्रसाद जायसवाल वार्ड क्रमांक 4 मोहनियां थाना मोहनिया जिला कैमूर के निवासी बताए जा रहे हैं। थाना प्रशासन द्वारा अग्रिम कार्यवाई जारी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट