आहर से बाइक के साथ युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका; आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम


रोहतास ।जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में आरा-मोहनिया पथ पर मझौली गेट के समीप सड़क किनारे स्थित आहर से एक युवक का शव बाइक के साथ बरामद किया गया। मृतक की पहचान शुभम कुमार के रूप में हुई है।

शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने सड़क जाम कर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सूचना मिलने पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद सड़क जाम हटाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। युवक की मौत हादसा है या इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट