कुदरा में शराब पीने के आरोप में छह गिरफ्तार, तीन लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर भी धराया



शराबबंदी कानून के तहत पुलिस की कार्रवाई, सात लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जा रहा अग्रिम कार्रवाई के लिए


कैमूर:-- कुदरा थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए शराब पीने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, करीब तीन लीटर विदेशी शराब के साथ एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार लोगों में गंगबलिया गांव निवासी राजपति राम, अनुज कुमार सिंह और नौशाद अंसारी तथा भैंसौला गांव निवासी दीपक कुमार और विनय कुमार शामिल हैं। इसके अलावा सक्रिय गांव निवासी ईश्वर शाह को भी गिरफ्तार किया गया है।


वहीं, पुलिस ने खड़हना गांव निवासी मुन्ना यादव को करीब तीन लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में कांड दर्ज कर पुलिस अग्रिम कानूनी कार्रवाई में जुटी है। इस प्रकार कुदरा थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में छह और शराब के साथ एक व्यक्ति समेत कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट