दीपावली की खरीदारी को लेकर शिवहर के बाजार गुलजार, देर शाम तक बनी रही भीड़


-----------------

जिला शिवहर। दीपावली के पर्व को लेकर शिवहर जिले के विभिन्न प्रखंडों के बाजारों में गुरुवार को खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही लोग पर्व की तैयारी के लिए बाजारों में पहुंचे और देर शाम तक बाजारों में चहल-पहल बनी रही। त्योहार की खरीदारी से दुकानदारों के चेहरे भी खिले।

पूजा सामग्री और सजावट की मांग

बाजारों में मिट्टी के दीये, रंगीन लाइट, झालर, तोरण और अन्य सजावटी सामग्री की दुकानें खासा आकर्षण का केंद्र रहीं। लोग घरों की सजावट के लिए दीप, मोमबत्ती और पूजा सामग्री खरीदते नजर आए।

लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की दुकानों पर भी ग्राहकों की अच्छी भीड़ देखी गई। दीपावली के अवसर पर पारंपरिक पूजा सामग्री के साथ घर सजाने के सामान की मांग बढ़ी।

कपड़े, आभूषण और मिठाई का कारोबार

कपड़ों की दुकानों पर नए कपड़ों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। सोने-चांदी की दुकानों पर भी धनतेरस और दीपावली के शुभ अवसर पर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही।

मिठाई की दुकानों पर भी पर्व की खुशियां बांटने के लिए लोगों की भीड़ देखी गई। दुकानदारों का कहना था कि दीपावली के मौके पर बाजार में बिक्री अच्छी रही और ग्राहकों की भीड़ देर शाम तक बनी रही।

बिट्टु कुमार व्यापारियों ने कहा की आपकी बार   में उत्साह

पर्व की खरीदारी से व्यापारियों में कारोबार को लेकर उत्साह दिखा। बाजारों में ग्राहकों की भारी उपस्थिति ने दीपावली के माहौल को और भी रंगीन बना दिया।

दीपावली के बाद छठ पर्व भी नजदीक है, जिसके चलते अगले दिनों में भी बाजारों में खरीदारी और रौनक बनी रहने की उम्मीद है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट