पुलिस ने हिरोइन एवं नगद के साथ किया गिरफ्तार


रोहतास। जिले के विक्रमगंज थाना  पुलिस को गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी में बड़ी सफलता हाथ लगी है। एएसपी सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व हुई छापेमारी में पुलिस ने हेरोइन व एक लाख 37 हजार 600 रुपये के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार की है। इसकी जानकारी एसपी रौशन कुमार ने दी।

एसडीपीओ संकेत कुमार ने बताया कि तीन सितंबर को सुबह चार बजे गुप्त सूचना मिली कि ढिबरा मोहल्ला वार्ड नंबर चार के रहने वाले चंदन कुमार व उसके भाई बिट्टू कुमार द्वारा अपने घर से हेरोइन की बिक्री की जा रही है। सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया गया। सहायक पुलिस अधीक्षक सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिक्रमगंज के निर्देशन में छापेमारी दल का गठन किया गया। इसके बाद ढिबरा मोहल्ला स्थित चंदन कुमार के घर पर छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान चंदन कुमार के प्रथम तल्ला पर बने कमरा में रखे बक्से में से काला बैग के अंदर से छुपाकर रखे गए कुल 32.08 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया। उसी काले बैग से हीरोइन बिक्री के एक लाख 37 हजार 600 रुपये व उसी कमरे में रखे बेड से चार एन्ड्रॉयड व एक बटन वाला कुल पांच मोबाइल जब्त किया गया। वहीं हेरोइन खरीद-बिक्री करने के आरोप में चंदन कुमार व उसके भाई बिट्टू कुमार व नटवार के रहने वाला बाबर अली उर्फ तेजू को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बाबर अली उर्फ तेजू के पास से भी एक एन्ड्रॉयड मोबाइल बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि बिक्रमगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही पकड़े गए तस्करों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट