अनंत चतुर्दशी पर तलेन में निकला भगवान अनंत का विशाल चल समारोह अखाड़े झांकियां हुई शामिल
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Sep 07, 2025
- 317 views
तलेन
अनंत चतुर्दशी पर नगर तलेन में हिंदू धार्मिक उत्सव समिति के तत्वाधान में एक भव्य विशाल अनंत भगवान का चल समारोह निकाला गया। चल समारोह गणेश मंदिर पर पूजा अर्चना के पश्चात रात्रि 8:00 बजे प्रारंभ हुआ। इस चल समारोह में कई अखाड़े झांकियां शामिल हुए चल समारोह में विमान में विराजित भगवान अनंत की नगर वासियों द्वारा जगह-जगह पूजा अर्चना की गई। आंखाड़ों के उस्तादों ने एक से बढ़कर हैरतंगेज करतब दिखाये । चल समारोह में शामिल झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रही। वही सामाजिक संगठनों व ग्रुपों द्वारा , श्री गोगा देव जी वाल्मीकि सेवा समिति , दुग्ध संघ ,संस्कार कन्वेंट स्कूल, यादव समाज , महाकाल मित्र मंडल , श्री,पशुपतिनाथ मित्र मंडल, दीपांजलि मिनरल वाटर , श्री गिरिराज मित्र मंडल सहित कई संस्थाओं ने निशुल्क चाय पोहे खीर का आदि का वितरण किया।
अखाड़ों, झांकियों ,सेवा समितियों का हुआ सम्मान
चल समारोह के दौरान एक संक्षिप्त कार्यक्रम में अखाड़े के उस्तादों , झांकी समिति के अध्यक्ष , निशुल्क स्टाल लगाने वाली समितियों का स्वागत व सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, मुख्य अतिथि राधा रमण तिवारी, शिव प्रसाद शर्मा, नायब तहसीलदार मनोज शर्मा, थाना प्रभारी मेहताब सिंह, कैलाश नाथ , हरिसिंह केशवाल,नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण यादव, मंदिर पुजारी राजेश शर्मा सत्यम ,राजेन्द्र कसेरा, कैलाश यादव ,मनोज वाल्मीकि, जगदीश लववंशी, हिंदू धार्मिक उत्सव समिति अध्यक्ष चंद्रर सिंह यादव मौजूद रहे । हिंदू धार्मिक उत्सव समिति सदस्यों द्वारा अतिथियों को स्वागत व सम्मान किया गया।
अतिथियों द्वारा, महावीर अखाड़ा केवट मोहल्ला, श्री बजरंग व्यायाम शाला, पवन पुत्र अखाड़ा मालीपुर, श्री बजरंग अखाड़ा मंडलोई पुरा, श्री बजरंग अखाड़ा चौधरी पुरा अखाड़े के उस्तादों को तलवार प्रशंसा पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत व सम्मान किया गया , साथ ही झांकी समिति श्री बजरंग कला मंडल, कबीर मित्र मंडल, नगर परिषद, मां दयालु कला मंडल,हनुमान कला मंडल, श्री राधा कृष्ण कला मंडल, सहित कई झांकी समितियां के प्रमुखों का सम्मान किया गया साथ ही निशुल्क स्टाल लगाने वाली वाली सेवा समितियों का भी स्वागत सम्मान किया गया। साथी ही सहयोग के लिए प्रशासनिक विभाग के अधिकारियों का भी स्वागत व सम्मान किया गया । कार्यक्रम का संचालन शिक्षक गोपाल कृष्ण यादव ने किया व व आभार हिंदू धार्मिक उत्सव समिति अध्यक्ष चंद्रर सिंह ने व्यक्त किया।
