कॉंग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के विरुद्ध सासाराम नगर थाने में भाजपा ने दर्ज करायी प्राथमिकी
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 26, 2026
- 2 views
रोहतास।भाजपा के सासाराम नगर अध्यक्ष संदीप कुमार सोनी के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को नगर थाना,सासाराम में कॉंग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के विरुद्ध औपचारिक प्राथमिकी दर्ज करायी। भाजपा नेताओं ने थाना प्रभारी को विधिवत लिखित आवेदन सौंपते हुए मामले की गंभीरता से जाँच करने और त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की माँग की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे नगर अध्यक्ष संदीप कुमार सोनी ने कहा कि देश के लोकतांत्रिक माहौल,सामाजिक सौहार्द और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को ठेस पहुँचाने का किसी को भी अधिकार नहीं है। कॉंग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा लगातार दिये जा रहे गैर-जिम्मेदाराना बयानों से जनता में भारी रोष है। भाजपा विधि- सम्मत तरीके से ऐसे बयानों का पुरजोर विरोध करते हुए कानून के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई की माँग करती है। इस दौरान विधि प्रकोष्ठ के संयोजक अधिवक्ता कमलेश कुमार सिन्हा ने कानूनी पहलुओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि कानून सबके लिए समान है, चाहे कोई किसी भी संवैधानिक या राजनीतिक पद पर क्यों न हो। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से बिना किसी दबाव के निष्पक्ष जाँच कर कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाने की अपील की। प्रतिनिधिमंडल में
गुप्तेश्वर गुप्ता,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा,विजय सिंह,जिला उपाध्यक्ष,माधुरी सोनी, कार्यसमिति सदस्य भाजपा
विधि प्रकोष्ठ एवं अधिवक्ता संघ
कमलेश कुमार सिन्हा,अधिवक्ता तथा विधि प्रकोष्ठ संयोजक भाजपा,मनोज कुमार,प्रतिभा पल्लवी एवं अमरजीत कुमार श्रीवास्तव,नगर मोर्चा के
कपिल देव चौधरी,संतोष कुमार, उपाध्यक्ष,बजरंगी गुप्ता,
सतीश कुमार,सिविल यादव,सोनू मेहता,रोहित सिंह तथा दिनेश कुमार सहित नगर भाजपा के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


रिपोर्टर