कुदरा थाना कांड संख्या 455/26 में प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट


कैमूर:-- जिला के कुदरा थाना कांड संख्या 455/26 में दर्ज मामले के प्राथमिकी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान श्याम केसरी, पिता अंतू शाह, ग्राम घरी, थाना कुदरा, जिला कैमूर के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, श्याम केसरी पूर्व में दर्ज छिनौती के मामले में प्राथमिकी अभियुक्त था और पिछले कुछ दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा था। इसी क्रम में कुदरा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि प्राथमिकी अभियुक्त श्याम केसरी क्षेत्र में मौजूद है। गुप्त सूचना के आधार पर कुदरा थाना पुलिस की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान श्याम केसरी को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नियमानुसार अभियुक्त का मेडिकल जांच कराया। मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस द्वारा उसे अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय, भभुआ भेजा जा रहा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट