बरसठी पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शातिर चोर
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Sep 08, 2025
- 268 views
बरसठी, जौनपुर। बरसठी पुलिस ने चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी के सोने और चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जितेन्द्र बहादुर व उनकी टीम ने निगोह बाजार में घेराबंदी कर तीनों को धर दबोचा। टीम में हे.का. अखिलेश यादव, का. शेर बहादुर यादव, का. संदीप पटेल व का. वकील चौहान शामिल रहे।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गोपी बनवासी पुत्र कालीचरन उर्फ बाटे (उम्र 50 वर्ष), कमलेश बनवासी पुत्र कालीचरन (उम्र 33 वर्ष), निवासी ग्राम भकोड़ा, थाना चौरी, जनपद भदोही तथा सुदामा बनवासी पुत्र नखड़ू बनवासी निवासी चौधरीपुर, थाना चौरी, जनपद भदोही के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार इन पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। थाना कपसेठी वाराणसी में मु.अ.सं. 128/2025 धारा 303, 331 बीएनएस, थाना मड़ियाहूँ जौनपुर में मु.अ.सं. 387/2025 धारा 331(4), 305 बीएनएस तथा थाना सुरेरी जौनपुर में मु.अ.सं. 112/2025 धारा 305(A) बीएनएस दर्ज हैं। बरसठी पुलिस ने अब इन पर मु.अ.सं. 184/2025 धारा 317(2) बीएनएस दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


रिपोर्टर