कैमूर समाहरणालय के मुण्डेश्वरी सभागार में उप विकास आयुक्त, कैमूर की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की बैठक सम्पन्न
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Sep 10, 2025
- 291 views
कैमूर ।। बैठक में भव्या पोर्टल, प्रसव पूर्व जांच, mASHA, संस्थागत प्रसव, रेफरल इकाई सहित राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं टीबी और NCD स्क्रीनिंग की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में संस्थागत प्रसव में सुधार लाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया को DDC महोदय द्वारा रेफरल इकाई के रूप में सुदृढ़ीकरण की बात कही गई।
दुर्गावती प्रखंड का स्वास्थ्य सूचकांकों में प्रदर्शन निराशाजनक रहा जिसको लेकर तत्काल सुधार हेतु दिशा निर्देश दिया गया।
16 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिसमें 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को एलबेंडाजोल की खुराक दी जानी है। जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा एवम् समेकित बाल विकास विभाग की अहम भूमिका है।
आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी और विद्यालय में शिक्षकों के द्वारा एलबेंडाजोल की गोली बच्चों को उम्र के अनुसार दी जानी है।
समीक्षात्मक बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी,जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी,जिला गैर संचारी पदाधिकारी ,जिला ऐपिडमोलॉजिस्ट, उपाधीक्षक सदर हॉस्पिटल भभुआ,जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी,जिला सामुदायिक उत्प्रेरक,जिला योजना समन्वयक,प्रखंड से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी,प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक एवं प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक आदि उपस्थित थे।


रिपोर्टर